Ghansyam Sharma / Sun, Oct 26, 2025 / Post views : 176
कांकेर। पत्रिका लुक
बस्तर रेंज के कांकेर जिले में आज “पूना मार्गेम: पुनर्वास से पुनर्जीवन” पहल के तहत एक और बड़ी सफलता दर्ज की गई। कुल 21 माओवादी कैडरों ने 18 हथियारों के साथ आत्मसमर्पण कर समाज की मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडर केशकाल डिवीजन (नॉर्थ सब ज़ोनल ब्यूरो) के कुएमारी / किसकोडो एरिया कमेटी से संबंधित हैं। इनमें डिवीजन कमेटी सेक्रेटरी मुकेश सहित 04 डीवीसीएम, 09 एसीएम और 08 पार्टी सदस्य शामिल हैं।
इनमें 13 महिला और 08 पुरुष कैडर हैं जिन्होंने हिंसा का रास्ता छोड़कर शांति और विकास का मार्ग चुना है।
आत्मसमर्पण के दौरान इन माओवादियों ने 03 एके-47, 04 एसएलआर, 02 इंसास, 06 .303, 02 सिंगल शॉट रायफलें और 01 बीजीएल हथियार प्रशासन को सौंपे।
आत्मसमर्पण करने वाले सभी कैडरों के पुनर्वास और पुनर्समावेशन की प्रक्रिया प्रशासन द्वारा शुरू कर दी गई है। यह घटना बस्तर में शांति स्थापना की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन