Ghansyam Sharma / Mon, Apr 14, 2025 / Post views : 172
बीजापुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के मनकेली गांव के पास सुरक्षाबलों ने नक्सलियों की एक बड़ी साजिश को विफल कर दिया है। क्षेत्र में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए पांच आईईडी (IED) बम बरामद किए गए, जिन्हें बम डिटेक्शन स्क्वाड (BDS) द्वारा समय रहते निष्क्रिय कर दिया गया। प्राथमिक जांच में यह सामने आया है कि नक्सली इन विस्फोटकों के माध्यम से सीरियल ब्लास्ट की योजना बना रहे थे। बमों को अत्यंत चालाकी से बोतल और टिफिन जैसी साधारण वस्तुओं में छिपाकर रखा गया था ताकि किसी को संदेह न हो। सुरक्षाबलों को मिली खुफिया सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई की गई। बीडीएस टीम ने मौके पर पहुंचकर उच्च दक्षता का परिचय देते हुए सभी विस्फोटकों को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय किया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है। घटना के बाद पूरे क्षेत्र में सर्चिंग अभियान तेज कर दिया गया है और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन