Ghansyam Sharma / Tue, Feb 3, 2026 / Post views : 253
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कलेक्टर नुपूर राशि पन्ना ने जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक समय-सीमा बैठक में जनकल्याणकारी योजनाओं एवं निर्माण कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और कार्यों में अपेक्षित प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
बैठक में स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि स्वास्थ्य सेवाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। गर्भवती महिलाओं, विशेषकर उच्च जोखिम वाली महिलाओं की नियमित निगरानी और समुचित देखभाल के निर्देश दिए गए। स्वास्थ्य केन्द्र शामपुर में निरीक्षण के दौरान लापरवाही पाए जाने पर आरएचओ को तीन माह का अवैतनिक तथा सीएचओ की सेवा समाप्ति की कार्रवाई की गई।
कलेक्टर ने सम्पूर्णता अभियान 2.0, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण), प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एवं जल जीवन मिशन सहित अन्य योजनाओं की समीक्षा करते हुए सभी इंडिकेटर्स में शत-प्रतिशत सैचुरेशन और समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अविनाश भोई तथा अपर कलेक्टर चित्रकांत चाली ठाकुर सहित अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन