Ghansyam Sharma / Mon, Apr 27, 2026 / Post views : 115
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा जिले को पूर्णतः नक्सल मुक्त घोषित किए जाने के बाद अब जिले में शांति, सामान्य व्यवस्था और विकास कार्यों की नई शुरुआत हो गई है। लंबे समय तक नक्सल ऑपरेशन के दौरान जंगल, पहाड़ी और संवेदनशील क्षेत्रों में सर्चिंग व घेराबंदी जैसी कार्रवाई के लिए कोंडागांव पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी कैमफ्लाज वर्दी का उपयोग करते थे, जो रणनीतिक रूप से काफी प्रभावी साबित हुई।
अब जिले के नक्सल मुक्त होने के बाद पुलिस ने सामान्य पुलिसिंग को प्राथमिकता देते हुए ड्यूटी के दौरान पारंपरिक खाकी वर्दी धारण करना शुरू कर दिया है। यह बदलाव कानून-व्यवस्था को और अधिक पारदर्शी, नागरिक-अनुकूल और व्यवस्थित बनाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
खाकी वर्दी पुलिस की पहचान होने के साथ ही आम जनता के बीच विश्वास और संपर्क को मजबूत करने में सहायक मानी जाती है। इससे पुलिस बल अधिक सुलभ, आसानी से पहचानने योग्य और जवाबदेह बनेगा।
जिला पुलिस ने नागरिकों से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि किसी भी प्रकार की सूचना, शिकायत या सहायता के लिए नजदीकी थाना या कंट्रोल रूम से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन