Ghansyam Sharma / Wed, Mar 25, 2026 / Post views : 156
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत 24 मार्च को विश्व क्षय दिवस पर जिले में निक्षय निरामय अभियान 2.0 की शुरुआत की गई। इस दौरान विधायक लता उसेंडी, कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना, नगर पालिका अध्यक्ष नरपति पटेल सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की मौजूदगी में जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।
जिले के सभी विकासखंडों के आयुष्मान आरोग्य मंदिरों में कार्यक्रम आयोजित कर लोगों को टीबी के प्रति जागरूक किया गया। शिविरों में हैंडहेल्ड एक्स-रे मशीन से जांच की जा रही है तथा स्कूलों के बच्चों ने रैली निकालकर जनजागरूकता बढ़ाई।
नोडल अधिकारी डॉ. हरेंद्र बघेल ने बताया कि 100 दिवसीय अभियान के तहत टीबी के लक्षणों की पहचान, समय पर जांच और उपचार पर जोर दिया जा रहा है। जिले में 140 उच्च जोखिम वाले गांव चिन्हित किए गए हैं, जहां विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है।
वर्तमान में 265 मरीजों का उपचार जारी है और मितानिन व स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा नियमित फॉलोअप किया जा रहा है। 2025 में जिले की 244 पंचायतों को टीबी मुक्त घोषित किया जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन