Ghansyam Sharma / Mon, Oct 20, 2025 / Post views : 179
कवर्धा। पत्रिका लुक
लक्ष्मी पूजन के शुभ अवसर पर निषाद समाज के भाइयों ने उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के कवर्धा स्थित निवास पर पहुंचकर सौखी ओढ़ाकर आत्मीय सम्मान प्रदान किया। समाज के सदस्यों ने बताया कि वे हर वर्ष इस दिन अपनी प्राचीन सांस्कृतिक परंपरा के अनुसार मछली पकड़ने के जाल लेकर मां लक्ष्मी की पूजा करते हैं और सुख-समृद्धि की कामना करते हैं। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने निषाद समाज की परंपराओं और मेहनतकश जीवन शैली की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी लोक परंपराएं हमारी सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाती हैं। कार्यक्रम में समाज के महिला-पुरुष और युवा बड़ी संख्या में शामिल हुए
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन