Ghansyam Sharma / Sat, Jul 9, 2022 / Post views : 172
कोंडागांव पत्रिका लुक।
शनिवार रात 10:15 बजे डिप्टी कलेक्टर की स्कॉर्पियो वाहन ऑटो को को ठोकर मार बस स्टैंड में स्थित डेली नीडस मे जा टकराई। दुर्घटना के दौरान वहन में ड्राइवर ही ओर कोई हताहत नहीं हुआ , हादसे में वाहन का दाहिना हेड लाइट पूरी तरह क्षतिग्रस्त हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक डिप्टी कलेक्टर की सरकारी स्कॉर्पियो वाहन गांधी चौक की ओर से बस स्टैंड की ओर आ रही थी, उसी दौरान एनएच 30 पर ऑटो को बचाने के चक्कर में ऑटो से टकराते हुए बस स्टैंड मोड़ पर स्थित डेली नीड्स की दुकान में जा टकराई। दुकान का सामने सीढी क्षतिग्रस्त हुआ। घटना की सूचना मिलते ही कोंडागांव टीआई समेत पुलिस टीम मौके पर पहुँचर डिप्टी कलेक्टर के ड्राइवर व वाहन क्रमांक CG27 N 1660 को अपने साथ ले गई ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन