Ghansyam Sharma / Mon, Nov 3, 2025 / Post views : 234
फरसगांव। पत्रिका लुक
फरसगांव थाना क्षेत्र के ग्राम आलोर में एक विवाहित महिला ने खेतों में उपयोग की जाने वाली दवा का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में फोन लगाकर एम्बुलेंस भेजने का आग्रह किया, परंतु एम्बुलेंस कर्मी ने कहा कि “मेरी ड्यूटी नहीं है।” वहीं, ड्राइवर ने जिम्मेदारी से पल्ला झाड़ लिया कि “एम्बुलेंस में ईंधन नहीं है।
कुल मिलाकर एम्बुलेंस ले जाने के लिए आनाकानी करते नजर आए।
आख़िरकार महिला की हालत बिगड़ने पर परिजनों ने ऑटो की व्यवस्था कर किसी तरह उसे फरसगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार पश्चात रिफर की तैयारी की जा रही है । खेतो में इस्तेमाल की जाने वाली दवा का सेवन करने का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। ग्रामीणों ने एम्बुलेंस सेवा में हो रही लापरवाही पर नाराजगी जताई है और स्वास्थ्य विभाग से जिम्मेदारों पर कार्रवाई की मांग की है।
वहीं अस्पताल सूत्रों के अनुसार, महिला को समय पर उपचार मिलने से एक बड़ी अनहोनी हो भी सकती है । पुलिस ने मामले की जानकारी लेकर जांच शुरू कर दी है।
वही एम्बुलेंस नही ले जाने की घटना पर स्थानीय जनप्रतिनिधियों में काफी नाराजी देखने को मिल रहा है जनप्रतिनिधियों ने कहा जब एम्बुलेंस कर्मचारियों व अस्पताल स्टॉप के द्वारा एम्बुलेंस नहीं भेजने के किसी की जान भी जा सकती थी लेकिन किसी की परवाह नहीं हैं। गनीमत रही कि सही समय मे ऑटो में मरीज को अस्पताल लाया गया नही हो अनहोनी हो सकती थी।।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन