Ghansyam Sharma / Sat, Mar 29, 2025 / Post views : 158
ठेकेदार को विभाग दे रहा संरक्षण
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नक्सली इलाके में निर्माण कार्य ठेकेदार व विभागीय अधिकारियों की मिलीभगत से स्तरहीन निर्माण कर्यो को अंजाम दिये जाने की खबरे हमेसा आती रहती है लेकिन मैदानी इलाक से स्तरहीन सड़क निर्माण का मामला सामने आया है। आपको बतादें की नवनिर्मित प्रधान मंत्री सड़क पर बिखरी गिट्टियों को दोनों हाथों से समेटते ग्रामीणों की यह
तस्वीर देऊरबाल पहुंच मार्ग की है। सड़क बनने के कुछ दिनों बाद उखड़ने लगी आज स्थिति यह सड़क जगह जगह पूरी तरह उखड़ रही यह बाते ग्रामीणों कही। उन्होंने यह भी कहा सड़क बनाने के बाद कोई भी जिम्मेदार झांकने तक नहीं आता हैं। गांव गांव तक पक्की सड़के पहुंचने से उन गांवों का विकाश होगा,यह दावा सरकारे कर रही है और गावों को सड़कों से जोड़ने महती योजनाएं चला रही। सरकार द्वारा चलाई जा रही तमाम महती योजनाएं जिम्मेदारों की
लापरवाही के कारण भ्रष्ट्राचार की भेट चढ़ रही। नवनिर्मित सड़के समय से पहले दम तोड़ने लगती है। उन सड़कों के निर्माण के दौरान निर्माण एजेंसियां इस कदर अनियमितता को अंजाम देते है कि नवनिर्मित सड़के बनने के साथ की जगह जगह उखड़ने के मामले सामने आते है। प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत ग्राम देऊरबाल तक वर्ष 2.90 किलोमीटर लगभग 35.94 लाख की लागत की सड़क का में पवार कंस्ट्रक्शन कंपनी कुरूद ने वर्ष 2019 में निर्माण कराया था।
स्थानीय लोगों भवानी प्रसाद ,पप्पू मंडावी ,कमलू राम व अन्य का कहना है सड़क बनने की शुरुआत होने के बाद हम सभी ग्रामीण खुश थे कई साल से मांग करने के बाद हमारे गांव तक पक्की सड़क पहुंची थी।सड़क निर्माण के दौरान ठेकेदार ने सड़क को कमजोर मनाया, ठेकेदार द्वारा दी गई गारंटी अवधि के दौरान ही सड़क उखड़ने लगी।आज स्थिति यह सड़क पूरी तरह उखड़ चुकी,सड़क पर बिखरी गिट्टियों के कारण पैदल चलना मुश्किल हो रहा,सड़क को नए सिरे से बनाने की जरूरत है।
क्या कहां संबंधित अधिकारी ने
बलराम सिंह ठाकुर, कार्यपालन अभियंता प्रधान मंत्री ग्राम सड़क ने बताया कि आपने संज्ञान में लाया है सड़क का निरीक्षण के बाद की कुछ कह पाऊंगा।
देखें वीडियो ---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन