Ghansyam Sharma / Thu, Apr 3, 2025 / Post views : 163
नगर पालिका लगभग आठ दुकानों को निरस्त करने प्रक्रिया सुरू
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
कोण्डागांव नगर पालिका में अब संपत्ति कर, दुकान किराया और जल शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 30 अप्रैल तक बढ़ा दी गई है। नगर पालिका प्रशासन ने बताया कि शासन ने आदेश जारी किया है ।उक्त आदेश में अब टैक्स 30 अप्रेल तक जमा कर सकते हैं यह फैसला लोकसभा चुनावों के मद्देनज़र लिया गया है। वही नगर पालिका अधिकारी दिनेश डे ने बताया कि

कुल 5 करोड़ 5 लाख रुपये में से अभी तक केवल 4 करोड़ 37 लाख रुपये ही वसूल किए जा सके हैं। लगभग 68 लाख रुपये अभी भी बकाया हैं। सभी बकायादारों से अपील की गई है कि वे 30 अप्रैल तक अपने बकाया करों का भुगतान कर दें। समय सीमा के बाद, 6.25% ब्याज लगाया जाएगा। वही भुगतान नहीं होने की स्थिति में नगर पालिका द्वारा लगभग आठ दुकानों को निरस्त करने की कार्रवाई भी की जा रही है।
सोत्र propalikakgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन