Tue, 25 Aug 2026
Breaking News
प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल | प्री-मैट्रिक छात्रावास में खाना-नाश्ता कम देने का आरोप : छात्रावास अधीक्षक पर प्रताड़ना और कम खाना देने का आरोप, छात्रों ने कलेक्टर से की शिकायत | केदार कश्यप के काफिले का हादसा, 5 घायल : कोंडागांव में वन मंत्री केदार कश्यप के काफिले को स्कॉर्पियो ने मारी टक्कर, 4 जवान और चालक घायल, 3 रेफर | ओबीसी समाज के अधिकार और सशक्तिकरण को लेकर जुटेंगे समाजज : ओबीसी समाज के सशक्तिकरण को लेकर 23 अगस्त को जगदलपुर में संभाग स्तरीय मंथन | सड़क किनारे सड़ रहा लाखों का ‘हरा सोना : तेंदूपत्ता भंडारण पर उठे सवाल,आखिर क्यों फेंका गया तेंदूपत्ता | राष्ट्रीय राजमार्ग बना मवेशी अड्डा : राष्ट्रीय राजमार्ग पर मवेशियों का जमावड़ा, जिम्मेदार बेखबर | जन शिक्षण संस्थान में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस : ध्वजारोहण के साथ देशभक्ति गीतों पर प्रशिक्षुओं ने दी शानदार प्रस्तुति | उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस : सांसद भोजराज नाग ने किया ध्वजारोहण, परेड की सलामी लेकर शहीद परिवारों का किया सम्मान | दलित सम्मान को लेकर कांग्रेस का मौन सत्याग्रह : अंबेडकर चौक तक मौन रैली निकालकर जताया विरोध | बुलेट पर एसडीएम, दिखा नारी शक्ति का दम : 45 किमी तिरंगा यात्रा में एसडीएम आकांक्षा नायक ने दिया महिला सशक्तिकरण का संदेश | देश की आन, बान और शान के लिए दौड़ा कोण्डागांव : सद्भावना स्वतंत्रता दौड़ में अधिकारी, जनप्रतिनिधि, पुलिस जवान, विद्यार्थी और आमजन हुए शामिल |

: भाजपा सरकार आने के बाद छत्तीसगढ़ के लोगों के हक की पाई-पाई भ्रष्टाचारियों से वसूलेंगे-अमित शाह

Ghansyam Sharma / Thu, Oct 19, 2023 / Post views : 163

Share:

कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कोंडागाँव की विराट जनसभा में हुँकार भरते हुए कहा कि आप सबका जोश और बड़ी संख्या में उपस्थिति देखकर मुझे विश्वास हो गया है कि आगामी 3 दिसम्बर को छत्तीसगढ़ में 3 दिवाली बनेगी । पहली त्योहार वाली, दूसरी जब 3 दिसंबर को सरकार बनेगी और तीसरी अयोध्या में जनवरी में प्रभु श्री राम का मंदिर बनेगा तब प्रभु  ननिहाल में दिवाली बनेगी ।  कोंडागाँव जिले की दो विधानसभा सीटों के लिए पूर्व मंत्री व राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुश्री लता उसेंडी  सहित केशकाल प्रत्याशी नीलकंठ टेकाम के नामांकन दाखिले के लिए पहुँचे शाह ने सभा को संबोधित करते हुए भाजपा सरकार के ऐतिहासिक कार्यों को गिनाते कहा कि कांग्रेसियों के शासनकाल में पुराने मध्यप्रदेश में छत्तीसगढ़ बीमारू राज्य बनकर रह गया था । 15 साल में कोंडागाँव हो या छत्तीसगढ़ के आदिवासी बहुल क्षेत्र हो, हर क्षेत्र को संपूर्ण विकसित करने का काम भाजपा सरकार ने किया। छत्तीसगढ़ी भाषा को राजभाषा का दर्जा देने का काम भाजपा सरकार ने किया, पीडीएस की सबसे अच्छी व्यवस्था देशभर में कहीं लागू हुई तो वह छत्तीसगढ़ में हुई और डॉ. रमन सिंह को चावल वाला बाबा कहकर पुकारा गया। ट्राइबल, ओबीसी और दलित को अपने अधिकार देने का काम किया और छत्तीसगढ़ को हमने विकसित राज्य बनाने के लिए ढेर सारे कदम उठाए। केंद्रीय गृह मंत्री  शाह ने कहा कि भूपेश बघेल ने 5 साल में क्या किया, इसका जरा हिसाब-किताब जनता के सामने आना चाहिए। श्री शाह ने कहा कि आने वाला चुनाव एक सरकार बनाने भर का चुनाव नहीं है, आने वाला चुनाव विधायक चुनने का चुनाव नहीं है, आने वाला चुनाव प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम भविष्य वाले छत्तीसगढ़ बनाने का चुनाव है। हर छत्तीसगढ़िया को अपना वोट प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में स्वर्णिम छत्तीसगढ़ बनाने के लिए देना है।
कांग्रेस ने लूटा छत्तीसगढ़ का खजाना, दिल्ली दरबार का बना एटीएम
अमित शाह ने सवाल किया कि भूपेश सरकार ने क्या किया? भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के दरबार का एटीएम बनाकर रखा। छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं के अधिकारों का पैसा दिल्ली दरबार में कांग्रेस की तिजोरी जाता है, दलित युवा का पैसा दिल्ली दरबार कि कांग्रेस की तिजोरी में जाता है, और पिछड़ा वर्ग के युवाओं बहनों के अधिकार का पैसा भी इनके एटीएम के थ्रू दिल्ली में जाता है। पटवारी से मुख्यमंत्री तक का पूरा करप्शन चैन बना दिया है, जो दिल्ली तक जाता है।
शाह ने कहा कि कांग्रेस ने पिछले चुनाव में ढेर सारे जो वादे किए, वह अब तक पूरे नहीं किए। महिलाओं को महतारी सम्मान योजना देना था, जो नहीं दिया गया। क्या हुआ मुफ्त गैस सिलेंडर देने के वादे का?  राज्य में पूर्ण शराबबंदी लागू करने वाले थे पर क्या किया?  भूपेश सरकार के शासन में ना दलित खुशहाल है, ना आदिवासी खुशहाल है, ओबीसी भी खुशहाल नहीं है। माता बहनों की तो बात ही मत करिए, युवा और किसान भी परेशान हैं।  शाह ने विश्वास दिलाया कि एक बार कमल फूल सरकार बना दो, जिन्होंने भ्रष्टाचार किया है, उनसे पाई पाई उनसे वसूलेंगे । प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व में हमने पूरे देश का सम्मान बढ़ाया। अभी-अभी विधानसभाओं और लोकसभा में 33 प्रतिशत माता-बहनों को आरक्षण देने का काम भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने किया। चंद्रयान भेजा, जी-20 सम्मेलन किया। इसी तरह छत्तीसगढ़ के लाभार्थियों को मोदी सरकार की योजनाओं का फायदा मिला है। वंदे भारत ट्रेन की सौगात भी मोदी सरकार ने दी है। 2004 से 14 तक केंद्र में यूपीए की सरकार थी, कांग्रेस की सरकार थी। क्या दिया उस सरकार ने छत्तीसगढ़ को? 2004 से 14 तक केवल 77 हजार करोड़ रुपये छत्तीसगढ़ को 10 साल के अंदर दिए, वहीं केंद्र की मोदी सरकार ने तीन लाख करोड़ से भी अधिक राशि छत्तीसगढ़ को दी।
मोदी सरकार ने छत्तीसगढ़ को दी गई सौगातें
केन्द्रीय गृह मंत्री श्री शाह ने कहा कि किसानों को सम्मान निधि दी, 24 लाख घरों में पीने का पानी पहुंचाया, 2 करोड़ गरीब छत्तीसगढ़वासियों को 5 लाख तक का पूरा स्वास्थ्य का खर्चा मोदी सरकार ने उठाया। 38 लाख घरों में शौचालय का निर्माण किया। उज्ज्वला गैस सिलेंडर दिया और 11 लाख लोगों को घर भी देने का काम बीजेपी की सरकार ने किया। श्री शाह ने कहा कि जिन्होंने यहां एटीएम लगाकर छत्तीसगढ़ की जनता का पैसा दिल्ली के दरबार में कांग्रेस कार्यालय में पहुंचाने का काम किया, जिन्होंने छत्तीसगढ़ के भविष्य को पूरी तरह बर्बाद किया है, वह भूपेश बघेल को फिर से मौका दे सकते हैं क्या?  शाह के संबोधन के बाद ढोल नगाड़े और बाजे गाजे के साथ दोनों प्रत्याशी कार्यकर्ताओं के भारी हुजूम के बीच रैली की शक्ल में नगरवासियों से आशीर्वाद लेते पर्चा दाखिल करने पहुँचे ।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement