Ghansyam Sharma / Thu, Jul 14, 2022 / Post views : 168
कोंडागांव पत्रिका लुक।
सर्व समाज जिला कोडागाव के पदाधिकारी एवं समाज प्रमुखों के नेतृत्व में सर्व समाज के पदाधिकारियों के द्वारा नव पदस्थ कोंडागांव कलेक्टर दीपक सोनी का कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में 12 जुलाई 2022 मंगलवार को गुलदस्ता भेंटकर स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। सर्व समाज जिला कोडागाव के उपस्थित पदाधिकारी संरक्षक सी.आर.कोर्राम, डी.एस.साहू, एम.डी.बघेल, आर.के.जैन, अध्यक्ष धंसराज टंडन, उपाध्यक्ष मनीशंकर देवांगन, बंगाराम सोढी, किशोर सोनी, हरमोहनसिंह कोहली, सचिव शीतल कोर्राम, कोषाध्यक्ष आई.सी.निषाद, प्रवक्ता नीलकंठ शार्दूल, मीडिया प्रभारी पी.डी.विश्वकर्मा, संगठन मंत्री तरुण नाग, मुख्य सलाहकार सुरेंद्र मिश्रा, इरशाद खान, कार्यकारिणी चमन वर्मा, भारत जैन, शोभाराम ठाकुर, श्याम सिंह, राजेश मानिकपुरी, पंकज ठाकरे आदि पदाधिकारियों के द्वारा दीपक सोनी कलेक्टर से भेंटवार्ता व मुलाकात के साथ-साथ अपना-अपना परिचय देते हुए बताया कि कोंडागांव जिले में सभी धर्म, जाति समुदाय के कुल 63 समाज के लोग निवास करते हैं, सभी समाज के लोगों ने मिलकर सर्व समाज का संगठन बनाया है जिसमें समय-समय पर जनहित के मुद्दों व सामाजिक गतिविधियों मे बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं और जिला प्रशासन के द्वारा दिए गए दिशा-निर्देशों के अनुरूप भी कार्य करते हैं।

प्रशासनिक कार्यक्रमों में भी सर्व समाज अहम भूमिका निभाती व हमेशा सहयोग करती है। सर्व समाज के उपस्थिति पदाधिकारियों ने कलेक्टर दीपक सोनी के समक्ष अपना परिचय देने के साथ ही संगठन के बारे में अवगत कराया और नए कलेक्टर के रुप दीपक सोनी का कोंडागांव की धरा पर हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। कलेक्टर दीपक सोनी ने सर्व समाज के द्वारा किए स्वागत व अभिनंदन को स्वीकार करते हुए सर्व समाज को धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि हम सब को मिलकर शासन-प्रशासन द्वारा जनहित में बनाई गई योजनाओं को मुर्त रुप देना है, कार्य करना है, ताकि क्षेत्र का विकास हो सके और यह विकास अंतिम व्यक्ति तक पहुंच सके। वहीं समय-समय पर सर्व समाज के साथ बैठकर विकास कार्यों एवं अन्य विषयों पर चर्चा करने की बात भी कलेक्टर ने कही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन