Ghansyam Sharma / Wed, May 25, 2022 / Post views : 135
कोंडागांव पत्रिका लुक।
बुधवार को जिला कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में अधिकारियों-कर्मचारियों ने झीरम श्रद्धांजलि दिवस पर शपथ लेते हुए झीरमघाटी एवं नक्सल हिंसा में शहीद हुए लोगों को याद करते हुए दो मिनट का मौन धारण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी एवं राज्य से हिंसा एवं नक्सलवाद का विरोध कर राज्य में शांति कायम करने का संकल्प भी लिया। संयुक्त कलेक्टर पवन कुमार प्रेमी की उपस्थिति में सभी अधिकारियों ने शपथ लिया कि 25 मई 2013 को झीरम घाटी में नक्सल हिंसा के शिकार हुए जनप्रतिनिधि, वरिष्ठ पदाधिकारीगण सुरक्षा बलों के जवान एवं विगत वर्षों तथा वर्तमान में नक्सल हिंसा में शहीद हुए अन्य सभी भाईयों-बहनों के लिए हम श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं। हम छत्तीसगढ़वासी अपने राज्य मे अहिंसा एवं सहनशीलता की परम्परा में दृढ़ विश्वास रखते हैं तथा निष्ठापूर्वक शपथ लेते हैं कि हम सभी प्रकार के नक्सलवाद और हिंसा का डटकर विरोध करेंगे। हम छत्तीसगढ़ राज्य को पुनः शान्ति का टापू बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित रहेंगे। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर भूपेन्द्र गावरे, अधीक्षक केएल नेताम, रीडर बसंत देवांगन सहित कलेक्टर कार्यालय के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन