Ghansyam Sharma / Tue, Jun 21, 2022 / Post views : 166
कोंडागांव/कोंडागांव पत्रिका लुक।
नक्सल प्रभावित जिला नारायणपुर में आठवां अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया गया। जिले में अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन जिला मुख्यालय नारायणपुर के माहका स्थिति इंडोर स्टेडियम में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों व अधिकारी-कर्मचरियों सहित आम नागरिकों ने सवेरे 7 बजे से 8 बजे तक योग किया। मुख्य अतिथि ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में कहा कि योग का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है। सभी लोगों को योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करना चाहिए। उन्होंने कहा कि योग करने से व्यक्ति निरोगी और स्वस्थ रहता है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगों को आठवें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी देवेश कुमार ध्रुव, डीएफओ थेजस शेखर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर, के अलावा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि रघु मानिकपुरी, राजेश दीवान, संजय राय सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि संगठन पदाधिकारी, स्कूल के विद्याार्थी और गणमान्य नागरिकों ने भी योग अभ्यास किया । योग अभ्यास योग चिकित्सक डॉ. लकेश्वर प्रसाद साहू, एनपी साहू, ओमप्रकाश मांझी और साथियों द्वारा कराया गया। इस अवसर पर अतिथियों को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया। आभार व्यक्त सहायक संचालक समाज कल्याण श्रीमती बरखा मीहिर ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन