Ghansyam Sharma / Tue, Dec 2, 2025 / Post views : 162
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
।राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई, शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पारोंड, विकासखंड बड़ेराजपुर द्वारा ग्राम लिहागांव में आयोजित सात दिवसीय विशेष शिविर के दूसरे दिन (30 नवंबर 2025) जिला एवं संभाग स्तर के अधिकारियों ने शिविर का निरीक्षण कर स्वयंसेवकों का उत्साहवर्धन किया।
इस दौरान जिला संगठक प्रो. शशि भूषण कन्नौजे (शासकीय गुण्डाधुर स्नातकोत्तर महाविद्यालय कोण्डागांव) और कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीवन कुमार (शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय, बस्तर) शिविर स्थल पहुँचे।
जिला संगठक ने स्वयंसेवकों को ग्रामवासियों से संवाद स्थापित कर स्वच्छता अभियान, नशामुक्ति, शिक्षा और स्वास्थ्य जैसे विषयों पर जागरूकता फैलाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने बच्चों को ग्रामीणों के साथ सामंजस्य स्थापित कर सामाजिक सहभागिता बढ़ाने पर जोर दिया।
निरीक्षण के दौरान वालंटियर चन्द्रशेखर कोर्राम ने एनएसएस रेफ सॉन्ग प्रस्तुत किया और मेमेक्री की प्रस्तुति से कार्यक्रम में उत्साह का माहौल बना।
शाम 5.30 बजे कार्यक्रम समन्वयक डॉ. संजीवन कुमार भी शिविर पहुंचे। उन्होंने स्वयंसेवकों को बिरसा मुंडा, शहीद वीर नारायण सिंह और वीर गुंडाधुर जैसे महान जननायकों के जीवन चरित्र से प्रेरणा लेने की बात कही। उन्होंने व्यक्तित्व विकास के लिए नुक्कड़ नाटक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
कार्यक्रम का संचालन एनएसएस प्रभारी श्री अमरसिंह पुराम, महादलनायक यमनलाल पटेल और ज्ञानचंद द्वारा किया गया। शिविर में सभी वालंटियर्स की सक्रिय उपस्थिति रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन