Ghansyam Sharma / Tue, Sep 5, 2023 / Post views : 161
जगदलपुर। पत्रिका लुक (विनय कुमार दत्ता)
शिक्षक दिवस के अवसर पर मंगलवार को कांग्रेस भवन में सेवानिवृत शिक्षक- शिक्षिकाओं को किया गया सम्मानित। जगदलपुर विधायक रेक्चन्द्र जैन ने शिक्षकों को शाल- श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया गया। वरिष्ठ शिक्षक केएम शुक्ला, राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित याकुब नशीन व उर्मिला आचार्य
राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित माधुरी कुशवाहा व मनीषा खत्री, सेवानिवृत शिक्षक, वरिष्ठ कांग्रेस नेता नरसिंग रथ, रतन व्यास के साथ संसदीय सचिव व शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य, इंद्रावती विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष राजीव शर्मा आदि ने संबोधन दिया। सभी ने जीवन में शिक्षकों के महामात्य को रेखांकित किया। इस दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी व कार्यकर्ता सहित शिक्षक उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन