Ghansyam Sharma / Sat, Oct 12, 2024 / Post views : 167
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
दशहरा पर्व के उपलक्ष्य में प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी कोंडागांव थाना परिसर में शस्त्र पूजन का कार्यक्रम रखा गया था। इस दौरान कोंडागांव एसडीओपी रूपेश कुमार एवं थाना इंचार्ज गुलाब टंडन के द्वारा समस्त पुलिस स्टाफ के साथ मिलकर विधिवत हवन, पूजन एवं आरती कर शस्त्रों की पूजा की गई। इस अवसर पर थाना इंचार्ज गुलाब टंडन ने बताया कि दशहरे पर पुलिस थाने में शस्त्र पूजन करने की परंपरा इसलिए निभाई जाती है कि समाज के दुश्मनों से रक्षा करने के लिए हथियारों की आवश्यकता होती है। इन हथियारों को शक्ति का प्रतीक माना जाता है। दशहरे पर शस्त्र पूजन करने से ये सकारात्मक ऊर्जा के साथ काम करते हैं। आज के दिन को बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है, इसलिए हमें सभी बुरे कार्यों का त्याग कर अच्छे कार्यों की ओर कदम उठाना चाहिए, जिससे आज का दिन सार्थक हो सके। उन्होंने आम जनता से दशहरे पर्व को प्रेम और सद्भाव से मनाने की अपील की।
सोत्र-policekgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन