Ghansyam Sharma / Fri, Apr 11, 2025 / Post views : 180
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ जिले के कोण्डागांव में नक्सल उन्मूलन की दिशा में बड़ी सफलता हाथ लगी है। एक लाख रुपये की इनामी महिला नक्सली ने शुक्रवार को कोण्डागांव के पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया।
महिला नक्सली कुमारी देवे वेको ने छत्तीसगढ़ सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति-2025 से प्रभावित होकर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया। आत्मसमर्पण के पश्चात् शासन द्वारा उसे नीति के तहत प्रोत्साहन स्वरूप 50,000 रुपये की राशि प्रदान की गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, आत्मसमर्पित नक्सली वर्ष 2009 से 2011 तक जनमिलिशिया सदस्य के रूप में सक्रिय रही, और बाद में वर्ष 2012 से 2022 तक बारसूर एलओएस की सदस्य रही। इस दौरान वह कोण्डागांव, बस्तर एवं नारायणपुर जिलों के सीमावर्ती इलाकों में कई मुठभेड़ों में शामिल रही।
एसपी वाय अक्षय कुमार ने बताया कि यह आत्मसमर्पण नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में बढ़ते भरोसे और शासन की नीतियों की सफलता का संकेत है। उन्होंने अन्य नक्सलियों से भी मुख्यधारा में लौटने की अपील की।
sotrpolicepro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन