Ghansyam Sharma / Sun, Feb 1, 2026 / Post views : 216
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
लंजोड़ा भेलवाभाटा स्थित नीलगिरी प्लांट क्षेत्र में अवैध रूप से गौहत्या कर मांस की खरीद-फरोख्त किए जाने का मामला सामने आया है। विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर एक अधेड़ व्यक्ति को पकड़ा और इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी।
कार्यकर्ताओं के अनुसार पकड़े गए व्यक्ति ने जिंदा गाय की हत्या किए जाने की बात स्वीकार की है। हालांकि इस मामले का मुख्य आरोपी मौके से फरार हो गया, लेकिन उसके नामों की पहचान कर ली गई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन