Ghansyam Sharma / Sat, Aug 27, 2022 / Post views : 137
कोंडागांव पत्रिका लुक।
ट्रक घुसी दुकान में बड़ा हादसा टला । राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर कोडागांव जामकोट पारा चौक में जगदलपुर से आयरन लेकर रायपुर की ओर जाने वाली ट्रक के चालक ने वाहन से नियंत्रण खो बैठा वाहन दो मोटरसाइकिल को रौदते हुए दुकान में जा घुसी। दुर्घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ घायल को जिला अस्पताल इलाज के लिए भेजा गया हैं ।
घटना को देखने लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी जिससे एनएच 30 पर यातायात बाधित हुआ । घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया और यातायात को सुचारू रूप से सुरु कराया गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जामकोट पारा पास के डिवाइडर से टकराते हुए मोटरसाइकिल दुकान के सामने खड़ी तीन मोटरसाइकिल व एक साइकल को रौदते हुए टीवी शोरूम के सामने गेट के सामने लगे बिजली पोल से जा टकराई, बिजली पोल से ट्रक ना टकराई होती हो पास में एक होटल में जा घुसती जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन