Ghansyam Sharma / Thu, Nov 23, 2023 / Post views : 156
दंतेवाड़ा। पत्रिका लुक
नक्सली के द्वारा बजाए गए आईईडी के चपेट में आने से एक जवान हुआ घायल। प्रथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए रायपुर किया गया रिफर। पुलिस विभाग से मिली जानकारी अनुसार 21नवम्बर 2023 को रात्रि में डीआरजी दंतेवाड़ा का बल अभियान हेतु उरसांगल (थाना जगरगुण्डा) की ओर रवाना हुये थे। अभियान के दौरान दिनांक 22नवम्बर 2023 के लगभग 2.15 बजे जिला सुकमा के थाना जगरगुण्डा क्षेत्रांतर्गत ग्राम बैनपल्ली के पास आईईडी ब्लास्ट की चपेट में आने से बस्तर फाईटर का 01 जवान रोशन नाग घायल हो गया। बेहतर ईलाज हेतु घायल जवान को हेलीकॉप्टर के माध्यम से रायपुर भेजा गया जहां ईलाज जारी है। घायल जवान रोशन नाग की स्थिति सामान्य तथा खतरा से बाहर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन