Ghansyam Sharma / Wed, Apr 9, 2025 / Post views : 161
बीजापुर। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के खबर निकल कर सामने आ रही हैं नक्सलियों द्वारा लगाए गर आइईडी की चपेट में आने से घायल हो गया हैं। जानकारी अनुसार बीजापुर जिले के चिन्नाकोड़ेपाल क्षेत्र में केंद्रीय रिज़र्व पुलिस बल (CRPF) की 196वीं बटालियन की टीम एरिया डॉमिनेशन ड्यूटी पर
निकली थी। इस दौरान नक्सलियों द्वारा लगाए गए प्रेशर आइईडी (इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस) के विस्फोट में एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना कोड़ेपाल नाला के पास की बताई जा रही है। विस्फोट के चलते जवान के दोनों पैरों में गंभीर चोटें आई हैं। घायल जवान को त्वरित रूप से जिला अस्पताल बीजापुर में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। घटना के बाद क्षेत्र में हाई अलर्ट जारी किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन