Ghansyam Sharma / Tue, Aug 26, 2025 / Post views : 183
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
राज्य शासन के निर्देशानुसार विद्यालयों में विशेष अवसरों पर स्वेच्छा से न्यौता भोज आयोजन की परंपरा को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसी क्रम में विकासखंड कोंडागांव के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक शाला चिलपुटी (संकुल चिलपुटी) में सोमवार को ग्रामवासियों की सहभागिता से न्यौता भोज कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह आयोजन ग्राम पंचायत के गणमान्य नागरिक बंशीलाल मरकाम, सोनाराम जैन, परेेश्वर दीवान एवं रमेश कोर्राम द्वारा मां वैष्णो देवी के दर्शन हेतु प्रस्थान के उपलक्ष्य में किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिवार एवं ग्रामीणों ने मिलकर बच्चों के साथ उत्सव जैसा माहौल बनाया। भोज में स्वादिष्ट मटर-पनीर, दाल, चावल, पापड़ एवं अन्य व्यंजन परोसे गए।
कार्यक्रम में संकुल प्रभारी प्राचार्य कृष्णा कुमार सिंह, संकुल समन्वयक विनोद कुमार वट्टी, संस्था प्रमुख नरेंद्र कुमार कश्यप सहित शिक्षकगण, लिपिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। विद्यालय के प्राथमिक एवं माध्यमिक स्तर के सभी छात्र-छात्राओं ने भी आनंदपूर्वक भोजन ग्रहण किया।
ऐसे आयोजन न केवल बच्चों में आपसी भाईचारा और सामाजिक समरसता की भावना को मजबूत करते हैं, बल्कि विद्यालय एवं ग्राम समुदाय के बीच संबंधों को और प्रगाढ़ बनाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन