Ghansyam Sharma / Mon, May 1, 2023 / Post views : 167
जगदलपुर । पत्रिका लुक ( विनय कुमार दत्ता)
जिला जूडो संघ ऑफ बस्तर, इंटर नेशनल गोसुकु रियो कराते दो एसोशिएशन ब्रान्च जगदलपुर एवं बस्तर जिला म्युथाई संघ द्वारा 30 अप्रैल 2023 से 45 दिवसीय ग्रीष्म कालीन मार्शल आर्ट प्रशिक्षण शिविर का आयोजन स्थानीय विद्या ज्योति स्कूल प्रांगण में संध्या 5 ,00 बजे से 6,15 तक प्रशिक्षक अब्दुल मोईन के मार्गदर्शन पर प्रशिक्षण दिया जावेगा ज्ञात हो कि कोरोना काल ( कोविड 19 ) के बाद से हमारे बच्चे सिर्फ मोबाइल और लेफ्टाफ़ तक ही सीमित रह गए है जिससे उनके शारिरीक और मानसिक विकास पर बहुत ही बुरा प्रभाव पड़ रहा है यदि शारिरीक गतिविधि की बात करे तो यह कहना गलत नही होगा कि हमारे बच्चे शारिरीक निष्क्रियता की ओर बढ़ रहे है रात को देर तक जागना सुबह देर तक सोना छोटे छोटे कामो के लिये अपने माता पिता से कहना कई बार कहने पर भी अपनी जगह से ना हिलना आदि शारिरीक निष्क्रियता का मुख्य कारण है आज हमारे बच्चों को तेज दिमाग के साथ मजबूत Nतन की भी आवश्यकता है ऐसे में जूडो कराते हमारे शारिरिक क्षमता के साथ मानसिक शक्ति प्रदान करता है जिससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है ध्यान के द्वारा हमारी स्मृति क्षमता बढ़ती है जूडो कराते बाक्सिंग से रोग का नाश और शक्ति का विकास होता है साथ ही हम अपनी आत्मरक्षा भी कर सकते है जूडो कराते बाक्सिंग स्कूली खेलो के साथ अलोम्पिक में सामिल खेल है इस खेल को अच्छे से सिख कर अपना और अपने माता पिता व शहर का नाम रौशन कर सकते है। इस शिविर में उम्र की कोई पाबंदी नही है कोई भी इससे सिख सकता है ।जल्द अपना पंजीयन स्कूल ग्राउंड में शाम 5 बजे आ कर करवा सकते है।
*विनय कुमार दत्ता*
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन