Ghansyam Sharma / Wed, Dec 18, 2024 / Post views : 161
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशा के अनुरूप जिले में खरीफ विपणन वर्ष 2024-25 के तहत समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का कार्य सुगमता से संचालित किया जा रहा है। कलेक्टर कुणाल दुदावत के निर्देश पर जिला प्रशासन द्वारा धान खरीदी केंद्रों से धान उठाव के लिए समुचित व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं। साथ ही उठाव की प्रक्रिया लगातार जारी है। खाद्य विभाग से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिले में अब तक जारी डीओ और टीओ के विरुद्ध कुल 12,425 मीट्रिक टन धान का उठाव किया जा चुका है। इसके साथ ही 19 राइस मिलर्स ने पंजीयन करा लिया है। जिले के 67 खरीदी केंद्रों से अब तक 01 लाख 30 हजार 674 मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।
सोत्र prokgn
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन