Ghansyam Sharma / Sun, Oct 12, 2025 / Post views : 210
अनियमितता पाए जाने पर कलेक्टर होंगे जिम्मेदार, संवेदनशील केंद्रों पर रहेगी पैनी नजर
रायपुर। पत्रिका लुक
राज्य में धान खरीदी का सीजन नवंबर से शुरू होने जा रहा है। इस संबंध में शासन ने सभी जिला कलेक्टरों को खरीदी की व्यापक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। धान खरीदी में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाए जाने पर संबंधित कलेक्टर को जिम्मेदार ठहराया जाएगा।
प्रभारी सचिवों को जिलों में धान खरीदी की गहन और निरंतर निगरानी के निर्देश दिए गए हैं। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी ताकि खरीदी प्रक्रिया पारदर्शी और सुगम बनी रहे। इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर के माध्यम से भी चौकसी बढ़ाई जाएगी।
अंतरराज्यीय सीमावर्ती क्षेत्रों में विशेष निगरानी करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि बाहर से अवैध धान की खरीदी रोकी जा सके। वहीं, विशेष पिछड़ी जनजातियों के किसानों के पंजीयन के लिए विशेष शिविर लगाकर शत-प्रतिशत पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश कलेक्टरों को दिए गए हैं।
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसी भी पात्र किसान का नाम न छूटे, इसके लिए समयसीमा तय कर कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं। योजना के क्रियान्वयन की समीक्षा की जिम्मेदारी संभागीय कमिश्नरों को दी गई है। बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में विशेष संवेदनशीलता और सतर्कता के साथ काम करने पर बल दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन