Ghansyam Sharma / Mon, Oct 6, 2025 / Post views : 172
दुःखद समाचार
केशकाल। पत्रिका लुक
केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम कुएंमारी स्थित जलप्रपात पर एक और दर्दनाक घटना घटी। 6 अक्टूबर की दोपहर को झरने की चट्टान पर मस्ती करते समय 13 वर्षीय कार्तिक मंडावी (निवासी बटराली) फिसलकर पानी में गिर गया। गिरने के बाद सिर में गंभीर चोट लगी और पानी में डूबने के कारण मौत हो गई। घटनास्थल पर मौजूद लोग उसे तुरंत बाहर निकालने के प्रयास में जुट गए।
स्थानीय लोगों ने कार्तिक को पानी से बाहर निकाला गया। लेकिन उसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस को सूचना दी गई ओर शव को पोस्टमार्टम के लिए केशकाल अस्पताल भेजा गया।
जानकारी के अनुसार, कार्तिक अपने घरवालों को बताए बिना दोस्तों के साथ घूमने आया था और जलप्रपात के ऊपर मस्ती कर रहा था। इसी दौरान यह दुर्भाग्यपूर्ण हादसा हुआ।
यह स्थान पहले भी हादसों हो चुके है ग्रामीणों ने बताया कि कुछ माह पूर्व इसी जलप्रपात पर एक अन्य व्यक्ति की मौत हो चुकी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन