Ghansyam Sharma / Thu, Jul 17, 2025 / Post views : 186
दुःखद समाचार
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाइवे 30 पर सोमवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बेकाबू कार पुल के पिलर से जा टकराई। हादसे में कार सवार दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल का उपचार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र फरसगांव में जारी है।
घटना फरसगांव थाना क्षेत्र के सारबेड़ा के पास की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार कार सवार लोग रायपुर से कोण्डागांव लौट रहे थे। मृतकों में कोण्डागांव के पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष जैनेंद्र ठाकुर की पत्नी और शर्मिला सरकार जो नगर पालिका परिषद कोण्डागांव की कर्मचारी थीं।
स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल चालक को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। दुर्घटना के बाद कुछ देर के लिए नेशनल हाइवे 30 पर जाम की स्थिति बन गई थी, जिसे पुलिस ने जल्द ही बहाल कर दिया।
फरसगांव पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन