Ghansyam Sharma / Sat, Mar 22, 2025 / Post views : 180
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
24 घंटे में हड़ताल खत्म करने के अल्टीमेटम आदेश पत्र को पंचायत सचिवों ने लगाया आग, जब तक नियमितीकरण की मांग पूरी नहीं होगी तब तक जारी रहेगा हड़ताल। ब्लॉक अध्यक्ष सेतपाल पटेल ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन पत्र के हवाला देते हुए कार्यालय जिला पंचायत सीईओ कोण्डागांव द्वारा आदेश जारी कर 24 घंटे का अल्टीमेटम जारी कर
हड़ताल पर बैठे पंचायत सचिवो की हडताल खत्म करने को कहि हैं, नही तो अनुशासनात्मक कार्यवाही करने की बात आदेश पत्र में कहा है । छत्तीसगढ़ शासन व कार्यालय जिला पंचायत सीईओ कोण्डागांव के इस आदेश पत्र को पंचायत सचिवों के द्वारा आज हड़ताल स्थल एनसीसी मैदान में आदेश पत्र को आग लगाकर नारे बाजी की। पंचायत सचिवों का कहना है कि मोदी की गारंटी पूरा करे क्योकि पूर्व विधानसभा चुनाव के दौरान राज्य की भाजपा सरकार ने वादा किया था । एक सूत्रीय मांग नियमितीकरण को पूरा नहीं करती जब तक हड़ताल जारी रहेगा। इस दौरान बड़ी संख्या में कोण्डागांव ब्लॉक के पंचायत सचिव उपस्थित थे।
देखें वीडियो---
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन