Ghansyam Sharma / Mon, Feb 26, 2024 / Post views : 161
कोण्डागांव। पत्रिका लुक (अर्जुन पटेल)
जिला अस्पताल पहुंचने वाले मरीजों को उपचार कराने से पहले पर्ची कटाने के लिए काफी जद्दोेजहद करना पड़ रहा,और क्या किसी एक दिन का नहीं जिला अस्पताल में रोज का यह सिलसिला चल रहा है। काउंटर खुलने से पहले ही पहुंचकर मरिज जिला अस्पताल में बने एकमात्र काउंटर के सामने खड़े रहते है, ताकि पहले उनका नंबर लगे। पर्ची खरीदने के लिए लगने वाली कतार से दूर दराज से पहुंचने वाले मरीजों को काफी परेशानी होती है मरीजों की माने तो काउंटर बढ़ाने से मरीजों को कतार की मुसीबत से मुक्ति मिलती। फिलहाल पर्ची खरीदने तकरीबन आधे घंटे से अधिक भी इंतजार करना पड़ रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन