Ghansyam Sharma / Mon, Aug 3, 2026 / Post views : 146
पटवारियों ने डीएनके मैदान में किया एक दिवसीय धरना, पदोन्नति और वेतन विसंगति दूर करने की मांग
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
राजस्व पटवारी संघ छत्तीसगढ़ जिला इकाई कोण्डागांव के तत्वावधान में पटवारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर डीएनके मैदान में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया। इस दौरान पटवारियों ने शासन के खिलाफ अपनी मांगों को लेकर आवाज बुलंद करते हुए लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने और वेतन विसंगति का शीघ्र निराकरण करने की मांग की।
संघ का कहना है कि पटवारियों की पदोन्नति के लिए निश्चित समय-सीमा निर्धारित नहीं होने के कारण कई कर्मचारी लंबे समय तक एक ही पद पर कार्य करते हुए सेवानिवृत्त हो जाते हैं। इससे कर्मचारियों के मनोबल के साथ-साथ वेतन वृद्धि, पदोन्नति, पेंशन और अन्य सेवा लाभों पर भी प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है।
धरना प्रदर्शन के दौरान संघ ने पटवारियों की लंबित पदोन्नति प्रक्रिया तत्काल शुरू करने, पदोन्नति के लिए समय-सीमा निर्धारित करने तथा राजस्व निरीक्षक के रिक्त पदों पर पटवारियों से पदोन्नति की व्यवस्था लागू करने की मांग रखी। साथ ही वेतन विसंगति का परीक्षण कर उसका शीघ्र एवं न्यायोचित निराकरण करने की मांग की गई।
प्रदर्शन के बाद संघ पदाधिकारियों ने अपनी मांगों को लेकर शासन के नाम प्रशासन को ज्ञापन भी सौंपा। संघ ने कहा कि मांगों का शीघ्र निराकरण होने से प्रदेशभर के पटवारियों को आर्थिक एवं सेवा संबंधी राहत मिलेगी।
धरना प्रदर्शन में राजस्व पटवारी संघ कोण्डागांव के अध्यक्ष विष्णु मरकाम, रामजन दिवान, प्रतिनन्द पटवारी सहित बड़ी संख्या में संगठन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन