Ghansyam Sharma / Sat, May 21, 2022 / Post views : 141
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जिला जनसंपर्क कार्यालय कोण्डागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार 21 मई 2022 शनिवार को पूर्व प्रधानमंत्री एवं भारत रत्न श्री राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कोण्डागांव विधायक मोहन मरकाम ने शहर के विभिन्न वार्डों का भ्रमण कर राजीव गांधी आश्रय योजना के अंतर्गत 81 लोगों को नगरीय पट्टों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार किसानों एवं गरीबों के हितों में लगातार कार्य कर रही है। आधुनिक भारत के स्वप्न दृष्टा राजीव गांधी ने आजीवन भारत के विकास का जो सपना देखा था। राज्य शासन लोगों के हितों में कार्य कर उन सभी सपनों को पूर्ण करने का प्रयास कर रही है। अपने आवासों का पट्टा पाकर लोगों की खुशी का ठिकाना नहीं था। लोगों ने राज्य शासन एवं विधायक को पट्टा दिलाने के लिए सहृदय धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन