Ghansyam Sharma / Thu, Oct 6, 2022 / Post views : 143
रस्सा खिंच,गिल्ली डंडा,पिट्ठल खेल में आजमाया हाथ पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने
कोंडागांव। पत्रिका लुक
छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल गतिविधियों को ग्रामीण क्षेत्र एवं नगरीय क्षेत्र में प्रतिभागियों को मंच प्रदाय करनें के साथ खेलो के प्रति जागरूकता बढ़ाने और खेल भावना का विकास करने हेतु राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़िया ओलंपिक 2022-23 का आयोजन किया गया है।
पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक खेल का शुभारंभ विकास नगर मैदान में किया, और पारंपरिक खेल में हिस्सा लेकर खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने रस्सा खिंच,गिल्ली डंडा,पिट्ठल खेल में हिसा लेकर खेल, खेला। इस दौरान बड़ी संख्या में महिला पुरुष व बच्चे उपस्थित थे। पीसीसी अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहां की पारंपरिक खेल आज के दौर में लोग भूलते जा रहे हैं।
इस लिए पारंपरिक खेलो को बढ़ावा देने के साथ ही स्वच्छता व साक्षरता के लिए छत्तीसगढ़ सरकार कदम उठाया गया हैं। ताकि बच्चो से लेकर बड़े तक पारंपरिक खेल में रुचि बढ़े। छत्तीसगढ़ सरकार के द्वारा राजीव युवा मितान क्लब का गठन किया है और इसी क्लब के माध्यम से पारंपरिक खेल का आयोजन गांव के साथ शहर में भी किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन