Thu, 22 Oct 2026
Breaking News
दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक पलटने से परिचालक की मौत : चावल से भरा ट्रक खेत में पलटा, परिचालक की मौत | रावण वध की अनोखी परंपरा : कोंडागांव में मिट्टी रावण बना, देते है पर्यावरण संरक्षण का संदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित |

: बस्तर में लौट रही है शांति, बदल रहा है बस्तर : मुख्यमंत्री

Ghansyam Sharma / Wed, Jan 25, 2023 / Post views : 151

Share:

(जितेंद्र तिवारी)
बस्तर ,पत्रिका लुक

मुख्यमंत्री बघेल गिरोला में आयोजित आभार और सम्मान समारोह में सामिल हुए
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल बस्तर जिले के ग्राम गिरोला में सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधि द्वारा आयोजित आभार एवं सम्मान समारोह में शामिल हुए। उन्होंने समारोह को सम्बोधित करते हुए कहा कि बस्तर बदल रहा है। बस्तर में शांति और विकास की बयार बह रही है।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि पुलिस के जवान ग्रामीणों के साथ कन्धा से कंधा मिलाकर काम कर रहे हैं। बीते कुछ साल में बस्तर में सबसे कम हिंसा की घटनाएं हुई हैं, इसके लिए पुलिस के अधिकारियों और जवानों और बस्तरवासियों को बधाई। आज बस्तर की संस्कृति की चर्चा देश और दुनिया में फिर से हो रही है।

मुख्यमंत्री ने बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल की मांग पर क्षेत्र के विकास के लिए अनेक घोषणाएं की जिसमें बकावंड विकासखंड में ग्राम गिरौला से बेतझरन डुरकाबेड़ा तक 2 किलोमीटर सड़क के डामरीकरण, बकावंड मुख्यालय विकासखंड मुख्यालय और बस्तर में 50-50 सीटर बालक एवं बालिका पोस्ट मैट्रिक छात्रावास के निर्माण, बकावंड शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जैतगिरी के नवीन शाला भवन के निर्माण, बजावंड उप स्वास्थ्य केंद्र के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में उन्नयन और प्राकृतिक पर्यटन स्थल बेतझरन, डुरकाबेड़ा और प्राकृतिक जलकुंड टोंगकोंगेरा के विस्तारीकरण और सौंदर्यीकरण की घोषणा की,वहीं मुख्यमंत्री ने गिरोला में लगभग 131.61 करोड़ रुपए की लागत के विभिन्न 98 विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया, जिनमें इसमे 68.42 करोड़ लागत के 27 कार्यो का लोकार्पण एवं 65.18 करोड़ लागत के 71 कार्यों का भूमिपूजन किया गया।

विकास कार्यों का लोकार्पण करते मुख्यमंत्री

मुख्यमंत्री ने इसके साथ ही सामुदायिक वन संसाधन अधिकार पत्र, देवगुड़ी व मातागुड़ियों को सामुदायिक वन अधिकार मान्यता पत्र, वन अधिकार पट्टाधारी किसानों को केसीसी के तहत ऋण प्रदाय किया। इसके साथ ही स्वास्थ्य विभाग व रेडक्रॉस सोसायटी के माध्यम से टीबी मुक्त बस्तर अभियान के तहत निक्षय मित्र द्वारा टीबी मरीजों को अतिरिक्त पोषण आहार फूड बास्केट, अंत्यावसायी वित्त विकास निगम के माध्यम से रोजगार हेतु ऋण, समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित राष्ट्रीय परिवार सहायता योजना के तहत राशि, माटी कला बोर्ड द्वारा कुम्हारी कार्य के लिए इलेक्ट्रिक चाक, राष्ट्रीय बागवानी मिशन के तहत हितग्राहियों को राशि व स्कूली विद्यार्थियों को सामाजिक प्रास्थिति पत्र का वितरण किया गया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले साल माता हिंगलाजिन देवी के मंदिर आया था, तब गायता, पुजारियों ने मांझी, चालाकी की तरह मानदेय प्रदान करने की मांग की थी। उन्हें भी राज्य सरकार द्वारा राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना के तहत सालाना 7000 हजार रुपए की सहायता दी जा रही है । उन्होंने कहा कि पहले बस्तर में लोग महुआ सड़कों पर फेंकने के लिए बाध्य हो रहे थे, हमने लॉकडाउन के दौरान 30 रुपए किलो में महुआ और 31 रुपए किलो में इमली की खरीदी की। बस्तर में 65 प्रकार की लघु वन उपजों की समर्थन मूल्य पर खरीदी की जा रही है। तेंदूपत्ता का 4000 रुपए प्रति मानक बोरा पारिश्रमिक दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार धान के साथ कोदो, कुटकी, रागी की भी समर्थन मूल्य पर खरीदी कर रही है। बस्तर जिले में पिछले बार 18000 किसानों ने धान बेचा था, इस बार 34000 किसानों ने धान बेचा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आज किसानों, गरीबों, वनोपज संग्राहकों के पास पैसा है। बस्तर में बंद स्कूल खोले गए। हर विकासखंड में दो-दो स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल प्रारंभ किए गए। हाट बाजार क्लीनिक योजना से लेकर जिला अस्पताल तक स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने का काम किया गया है। राज्य सरकार शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में काम कर रही है। हमारा प्रयास है कि लोगों के जीवन में परिवर्तन आए बस्तर की संस्कृति की पहचान बने, लोगों के आस्था के केंद्र को मजबूत किया जा रहा है। वन अधिकार मान्यता पत्र वितरित करने काम जो रोक दिया गया था, उसे फिर से प्रारम्भ किया गया हजारों लोगों को लाभान्वित किया गया।

इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं उद्योगमंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम, बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल, हस्तशिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष चंदन कश्यप, चित्रकोट विधायक राजमन बेंजाम, विधायक अनूप नाग, क्रेडा अध्यक्ष मिथिलेश स्वर्णकार, मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष एमआर निषाद उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री ने बस्तर जिले में बैंकिंग सुविधा के विस्तार हेतु बजावण्ड (बकावण्ड) में नए जिला सहकारी बैंक शाखा का शुभारंभ किया। नदी सागर हेतु एटीएम वैन और बड़े किलेपाल में एटीएम का लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए बस्तर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष लखेश्वर बघेल ने क्षेत्र की विभिन्न मांगों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया। इस अवसर पर जिले के प्रभारी एवं उद्योगमंत्री कवासी लखमा, सांसद दीपक बैज, राज्यसभा सांसद श्रीमती फूलोदेवी नेताम ने जनसमूह को संबोधित करते हुए राज्य सरकार की योजनाओं से आ रहे परिवर्तन का उल्ल्लेख किया। स्वागत भाषण गुनिया समरथ मंडावी ने दिया।

इस अवसर पर कमिश्नर श्याम धावड़े, पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी, कलेक्टर चंदन कुमार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र मीणा, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी प्रकाश सर्वे सहित सिरहा, गुनिया, गायता, पुजारी, मांझी, बाजा-मोहरिया, आठ पहरिया, राजीव युवा मितान क्लब, गोठान समिति और पंचायती राज प्रतिनिधि उपस्थित थे।

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement