Ghansyam Sharma / Mon, Feb 26, 2024 / Post views : 168
कोण्डागांव/फरसगांव। पत्रिका लुक
नेशनल हाईवे 30 में मुर्गियों से भरी पिकप पेड़ से टकराई , दुर्घटना में परिचालक की मौके पर मौत हुई वहीं चालक गम्भीर रूप से घायल हुआ,बताया जा रहा वाहन धमतरी से कोंडागांव की ओर जा रहा था घटना रविवार व सोमवार मध्य रात्रि की बताई जा रही, मिली जानकारी के मुताबिक धमतरी निवासी लक्की नागरची और ईश्वर साहू चालक ग्राम हरनचिरई निवासी दोनो पिकअप वाहन क्रमांक सीजी 05 एपी 2067 में धमतरी से मुर्गी भरकर जगदलपुर छोड़ने जा रहे थे इसी दौरान नेशनल हाइवे पर झूलनाडीही के पास रोड किनारे पेड़ से वाहन टकराई। इस हादसे मे लक्की परिचालक की मौके पर मौत हुई वही चालक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसका उपचार फरसगांव अस्प्ताल में जारी है। दुर्घटना में सैकड़ो मुर्गियां की मौत हुई,दुर्घटना की जानकारी मिलने पर पहुंची फरसगांव पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन