Ghansyam Sharma / Fri, Jun 5, 2026 / Post views : 39
ग्राम पंचायत बेलगांव स्थित डीएवी स्कूल परिसर में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विधायक लता उसेंडी, डीएफओ चूड़ामणि सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं ग्रामीणों ने भाग लिया।
विद्यालय परिसर में दोनों ओर ग्रीन बाउंड्री वॉल एवं फेंसिंग का निर्माण कराया गया है। इसी परिसर के मध्य विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इस दौरान उपस्थित अतिथियों एवं छात्र-छात्राओं ने पौधारोपण कर हरियाली बढ़ाने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक लता उसेंडी ने कहा कि विद्यालयों को हरा-भरा बनाना बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने कहा कि कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के सभी शासकीय संस्थानों में ग्रीन बाउंड्री वॉल का निर्माण कराया जाएगा। वहीं डीएफओ चूड़ामणि ने छात्रों को पौधों की नियमित देखभाल करने एवं पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर चंदन साहू, अनिल अग्रवाल, संजू पोयम, दीपेंद्र नाग, सुधर बघेल, ललित पोयम, भानु ठाकुर, रोशन सेन, रदमा बघेल, संतोषी देवांगन, श्यामवती नेताम, मेष लाल पांडे सहित जनप्रतिनिधियों, शिक्षकों, छात्र-छात्राओं एवं ग्रामीणजनों को पर्यावरण संरक्षण की शपथ भी दिलाई गई। सभी ने मिलकर परिसर को स्वच्छ एवं हरा-भरा बनाए रखने तथा लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन