Ghansyam Sharma / Thu, Nov 28, 2024 / Post views : 167
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बच्चो को बेहतर माहौल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने सरकारे पीएम श्री विद्यालयों एकलव्य आदि विद्यालयों का संचालन कर रही, विभागीय अधिकारियों की उदासीनता के कारण पीएम श्री जैसे महत्वाकांक्षी विद्यालयो में पढ़ने वाले बच्चों को शौचालय की असुविधा का सामना करना पड़ रहा और यह भी नहीं विभाग के अधिकारियों को जानकारी नहीं हो, शौचालय की मरम्मत के लिए विद्यालय की प्रधान पाठिका ने विभाग के उच्च अधिकारियों तक को जानकारी देने की बात कह रही ।
जिला मुख्यालय कोंडागांव के डिपोपारा में संचालित पीएम श्री विद्यालय में 76 बच्चे अध्यनरत है,जहां पर बना बालक शौचालय बीते कुछ सालों से जर्जर व बदहाल हो चुका है। पीएम श्री विद्यालय में चयनित होने के बाद विद्यालय भवन का रंग रोंगन तो किया गया, पर जर्जर शौचालय की ओर जिम्मेदारो का ध्यान नहीं गया, हालत यह विद्यालय में बनाया गया बालक शौचालय जर्जर होकर गिरने लगा है, विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को शौच के लिए असुविधा का सामना करना पड़ रहा। बच्चो के मुताबिक बालक शौचालय खराब व जर्जर है जो टूटकर गिरने लगा है,उस शौचालय का उपयोग नहीं कर रहे है,हमको परिसर में संचालित दूसरे स्कूल के शौचालय का उपयोग करना पड़ रहा या खुले में शौच करने जा रहे हैं।
ईना कश्यप प्रधान पाठक, पीएम श्री विद्यालय डिपो पारा कोंडागांव। बालक शौचालय पिछले तीन वर्षों से खराब हुआ है,हमने अधिकारियों को जानकारी भी दिया है,अभी तक सुधार नहीं हुआ है, बालिका व विकलांग शौचालय की स्थिति ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन