Ghansyam Sharma / Mon, Apr 15, 2024 / Post views : 172
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
बांसकोट पुलिस ने कार्यवाही करते हुए खुडखुडिया खेलाने वाले 15 जुआडियो को किया गिरफ्तार। जुआडियो के कब्जे से दो महिन्द्रा बोलेरो, एक मोटरसायकल नगदी रकम 23 हजार रूपये एवं खुडखुडिया खेलाने का सामाग्री को किया गया जप्त। बांसकोट पुलिस के द्वारा जुआ एक्ट तहत अपराध कायम कर विवेचना में लिया गया। सम्पूर्ण कार्यवाही में चौकी बांसकोट से उप निरीक्षक विनोद नेताम, साइबर सेल के उप निरीक्षक शशिभूषण पटेल, प्रआर, अजय बघेल आरक्षक संतोष कोडोपी, अजय देवगन, बीजू यादव, विष्णु मरकाम का विशेष योगदान रहा।
sotrapolicepro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन