Ghansyam Sharma / Fri, Aug 30, 2024 / Post views : 180
पुलिस ने आम लोगों से की अपील, ऐसी कोई भी घटना की जानकारी तत्काल पुलिस को दें, पुलिस हमेशा आपके साथ है
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
युवती से अनाचार करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने किया गिरफ्तार। घटना के 20 दिन बाद पीड़िता ने केशकाल थाने में दर्ज करवाई थी रिपोर्ट । रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घंटों के भीतर पांचों आरोपी हुए गिरफ्तार। पांचों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया जेल। 29 अगस्त को केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी पीड़िता ने थाना आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज करवाई कि विगत 9 अगस्त 2024 को वह अपने नजदीकी रिस्तेदार के साथ घर से सिलाई मशीन लेने के लिए केशकाल गई थी, घर वापसी के समय अपने पुरुष मित्र को कॉल करके घर छोड़ने के लिए कहती है पुरुष मित्र के साथ उसके चार दोस्त भी थे घर छोड़ते समय रास्ते के जंगल में मौका पाकर पुरुष मित्र एवम उसके दोस्तो ने पीड़िता के साथ बारी बारी से अनाचार किया पीड़िता को उसके पुरुष मित्र काल करके धमकी देता था कि घटना की जानकारी किसी को बताई तो जान से मार देंगे इस भय से पीड़िता ने यह जानकारी किसी को नही बताई, बीते दिन पीड़िता हिम्मत करके घटना की अपने परिजन को बताई ओर परिजनों ने थाना केशकाल पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। कोण्डागांव पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार के निर्देशानुसार पर तत्काल केशकाल पुलिस व सायबर सेल की विशेष टीम गठित की गई।
आरोपियों की पतासाजी के दौरान तकनीकी मदद लेते हुए आसपास के लोगों से पूछताछ शुरू की गई। परिणामस्वरूप चंद घण्टों में पुलिस टीम ने घटना में संलिप्त पांचों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया । आरोपियों के नाम-
1.कमलेश नेताम 2. नंदकुमार पटेल 3. महेंद्र मरकाम 4.लक्ष्मीनाथ नेताम 5.सोनाराम मरकाम ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन