Ghansyam Sharma / Tue, Sep 24, 2024 / Post views : 216
रिपोर्ट दर्ज होने के चंद घण्टों में आरोपी को गिरफ्तार कर भेजा जेल
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
केशकाल थाना क्षेत्र अंतर्गत निवासी प्रार्थिया ने 23 सितम्बर 2024 को थाना आकर रिपोर्ट दर्ज करवाया कि 19 अगस्त 2024 को गाँव के मितानिन चिन्ती नेताम ने उसे आकर बताई कि किशोरी बालिका योजना के अंतर्गत गाँव के बालिकाओं का खून पेशाब जांच के लिए सैम्पल लिया गया था। जिसमें आपकी नाबालिक लड़की गर्भवस्था में है बताने पर प्रार्थिया अपनी ने नाबालिक लड़की से इस बारे में पुछताछ किया। उसकी बच्ची ने बताया कि एक वर्ष पूर्व वह सिंगनपुर के एक इंटा भट्टी में काम करने गई थी। उसी दौरान मेघराज मरापी निवासी कोनगुड जो कि वहां जेसीबी चलाता था, उससे दोस्ती हुई। ततपश्चात 10 माह पूर्व मेघराज मरापी प्रार्थिया के घर आंवरी आया था। आरोपी ने पीड़िता को तुम्हें पसंद करता हूँ कहकर मार्च 2024 से मई 2024 तक घर आकर पीड़िता के मना करने के बाद भी जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाकर बलात्कार किया है। जिससे प्रार्थिया के नाबालिक लड़की 07 माह की गर्भवती भी हो गयी है। प्रार्थिया द्वारा लिखित आवेदन पेश करने पर आरोपी के विरुद्ध भा.द.वि की धारा 376, 376 (2) (एन) एवं पॉक्सो 4,6 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पुलिस ने टीम गठित कर दिनांक 24 सितम्बर 2024 को आरोपी को गिरफ्तार किया गया। आरोपी के खिलाफ अग्रिम वैधानिक कार्यवाही कर न्यायालय में प्रस्तुत कर रिमाण्ड पर भेजा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन