Ghansyam Sharma / Wed, Mar 12, 2025 / Post views : 165
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
फरसगांव पुलिस द्वारा शासकीय कार्य में बाधा व धोखाधड़ी करने का प्रयास करने वाले 05 आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों के द्वारा प्रार्थिया को धमका कर लगातार 02 लाख रूपये की मांग की गयी थी। डरी सहमी प्रार्थिया को शासन-प्रशासन का साथ मिला ओर त्वरित कार्यवाही करते हुए फरसगांव पुलिस ने किया गिरफ्तार। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थिया अधीक्षिका कस्तुरबा गांधी अवासीय विद्यालय बोरगांव ने रिपोर्ट दर्ज करायी कि 05 मार्च 2025 से 10 मार्च 2025 तक लगातार आदित्य मण्डल, अभय मण्डल, राजा बेपारी, अमित मण्डल, श्रीमति ज्योति डे सभी एक साथ मिल प्रार्थिया एवं उसके पति को डरा धमका कर व्यवहार ठीक नही है विडियो वायरल करके नौकरी खा देंगें कि धमकी देकर 02 लाख रूपये लगेगा कहकर धमकाया जा रहा है तथा 06 मार्च 2025 को प्रार्थिया के पति रघुराम मण्डावी को करीबन 08.00 बजे रात को पोस्ट ऑफिस के बगल लैम्स के बगल के सामने

किसी को बिना बताये अकेले आना कहकर बुलाये और जाने पर 02 लाख रूपये दिये बगैर नही छोडुंगा मंगलवार दिन तक समय देता हूँ मांग पुरी नही होने पर प्रार्थिया का नौकरी खा जाउंगा कहकर लगातार धमकी दिया जा रहा है। प्रतिबंधित क्षेत्र कस्तुरबा बालिका छात्रावास में अभय मण्डल के द्वारा बिना अनुमति के घुस कर लगातार परेशान किया जा रहा कि प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध कमांक 31/2025 धारा 308 (2), 332 (ग), 221,191 (2) बीएनएस पंजीबद्ध किया गया। श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय कोण्डागांव श्री वाय अक्षय कुमार (भा.पु.से) के द्वारा सख्त कार्यवाही के आदेश से एडिशनल एसपी श्री कौशलेन्द्र देव पटेल के मार्गदर्शन में तथा पुलिस अनुविभागीय अधिकारी फरसगांव अभिनव उपाध्याय के पर्यवेक्षण में आरोपी 01. अभय मण्डल उम्र 26 वर्ष 02. आदित्य मण्डल उम्र 20 वर्ष, 03 राजा बेपारी उम्र 26 वर्ष, 04 अमित मण्डल उम्र 32, वर्ष 05 श्रीमति ज्योति डे उम्र 39 वर्ष सभी निवासी बोरगांव थाना फरसगांव के विरूद्ध साक्ष्य सबूत पाये जाने से 12 मार्च 2025 को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
सोत्र- police, pro
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन