Ghansyam Sharma / Fri, Mar 27, 2026 / Post views : 277
केशकाल। पत्रिका लुक (नरेंद्र सेठिया)
केशकाल घाट में बढ़ते सड़क हादसों को देखते हुए पुलिस विभाग द्वारा वाहन चालकों को जागरूक किया गया। घाट क्षेत्र में तेज रफ्तार और ओवरटेकिंग के कारण अक्सर दुर्घटनाएं होती हैं, जिन्हें रोकने के लिए पुलिस ने विशेष अभियान चलाया।
अभियान के दौरान पुलिस कर्मियों ने घाट से गुजरने वाले वाहन चालकों को रोककर समझाइश दी कि वे ओवरटेक न करें और निर्धारित गति सीमा का पालन करें। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट और अन्य यातायात नियमों का पालन करने की भी अपील की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि केशकाल घाट घुमावदार और खतरनाक मोड़ों वाला मार्ग है, जहां जरा सी लापरवाही भी बड़ी दुर्घटना का कारण बन सकती है। इसलिए सभी वाहन चालक सतर्क रहें और नियमों का पालन कर अपनी व दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन