Ghansyam Sharma / Sun, Aug 14, 2022 / Post views : 144
कोंडागांव पत्रिका लुक।
जिला पुलिस द्वारा आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के उपलक्ष में आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया। शनिवार शहीदों के परिवार हेतु सम्मान समारोह का आयोजन कनेरा रोड स्थित ऑडिटोरियम में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष व कोडागांव विधायक मोहन मरकाम रहे , जिले के 40 शहीदों के परिवारों को मरकाम ने सम्मानित किया। कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग पटेल पुलिस अधीक्षक ने कहां
आजादी का 75 वा साल पूरे देश में मनाया जा रहा इसी शहीद परिवारों को आमंत्रित कर उनका सम्मान करने की बात कही ,वे सभी पुलिस परिवार के अभिन्न अंग रहे , आज कोंडागांव के 40 परिवारों को सम्मानित किया गया, हम हमेशा उनके बलिदान की ऋणी रहेंगे , उन परिवारों को श्रद्धांजलि देने का हमारा छोटा सा प्रयास था उनकी हर समस्याओं में हम उनके साथ खड़े हैं।
दीपक सोनी कलेक्टर ने काहा पुलिस विभाग द्वारा शहीदों के परिवार जनों को सम्मानित करने कार्यक्रम आयोजित किया आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हमर तिरंगा महोत्सव के साथ-साथ उनकी शहादत को नमन करने उनके परिवार को सम्मान करने यह कार्यक्रम आयोजित है। निरंतर रुप से जिला प्रशासन के सदस्य के रूप में हम उनकी देखभाल करते रहे यही हमारा प्रयास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन