Ghansyam Sharma / Fri, Oct 10, 2025 / Post views : 178
बस्तर। पत्रिका लुक
नगर पंचायत बस्तर के नेता प्रतिपक्ष समीर मिश्रा ने अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि दोनों भाजपा समर्थित पार्षदों के साथ भेदभाव कर रहे हैं और हारे हुए पार्षद प्रत्याशी के साथ मिलकर उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर रहे हैं।
समीर मिश्रा ने कहा कि नगर पंचायत बस्तर में सफाई व्यवस्था को लेकर वार्ड वार निरीक्षण किया जा रहा है, लेकिन अध्यक्ष और उपाध्यक्ष भाजपा समर्थित पार्षदों को जानकारी दिए बिना हारे हुए पार्षद प्रत्याशी के साथ सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर रहे हैं और फोटो खिंचवा रहे हैं।
नेता प्रतिपक्ष ने आरोप लगाया कि यह एक राजनीतिक साजिश है, जिसका उद्देश्य भाजपा समर्थित पार्षदों को कमजोर करना है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस समर्थित पार्षदों को उनके वार्ड में बाकायदा बुलाकर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण किया जा रहा है, जबकि भाजपा समर्थित पार्षदों को जानकारी दिए बिना हारे हुए पार्षदों के साथ निरीक्षण किया जा रहा है।
समीर मिश्रा ने मांग की है कि अध्यक्ष और उपाध्यक्ष को वार्ड पार्षदों के साथ समन्वय करके काम करना चाहिए और उनकी भूमिका का सम्मान करना चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को नहीं माना गया, तो वे आंदोलन का रास्ता अपनाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन