Sun, 18 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: मतदान दलों ने घर पहुंच बुजुर्ग व दिव्यांग मतदाताओं से कराया मतदान...

Ghansyam Sharma / Tue, Apr 9, 2024 / Post views : 151

Share:

कोंडागांव .। पत्रिका लुक

लोकसभा निर्वाचन के तहत आज कोंडागांव जिले में बस्तर लोकसभा क्षेत्रांतर्गत कोंडागांव विधानसभा क्षेत्र के गांवों में बुजुर्ग और दिव्यांग मतदाताओं के घर पहुंचकर मतदान कराया गया। मतदान दलों के घर पहुंचने पर मतदाताओं के साथ ही उनके परिजनों के चेहरे भी खिल उठे। गुहाबोरण्ड के 88 वर्षीय बुजुर्ग बुधुराम नेताम अब बुढ़ापे के कारण चल फिर नहीं पाते। उनका हर कार्य घर वालों के सहयोग से पूरा होता है। उनके पुत्र ने बताया कि उनके पिता अपने मताधिकार के लिए बहुत ही जागरुक हैं तथा बुढ़ापे के बावजूद पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्र में जाकर मतदान किया था। मतदान केन्द्र लगभग डेढ़ किलोमीटर दूर है तथा उन्हें मोटर सायकल में बिठाकर ले जाना आसान कार्य नहीं है। यही कारण था कि इस बार उन्होंने घर से ही मतदान की मिली सुविधा का लाभ उठाते हुए लोकतंत्र के प्रति अपने कर्तव्य का पालन किया। जड़कोंडा के 86 फगनुराम मरकाम के पोते संदीप ने बताया कि दादाजी शारीरिक रुप से अब बहुत कमजोर हो गए हैं और कहीं आना-जाना नहीं कर सकते। उन्होंने पिछली बार विधानसभा चुनावों के दौरान भी मतदान केन्द्र जाकर मतदान करने का निर्णय लिया था, किन्तु कमजोरी के कारण नहीं जा पाए। मताधिकार के प्रति उनके उत्साह के बावजूद उनकी कमजोरी के कारण ही परिवार के सदस्यों ने इस बार उन्हें घर में ही मिली मतदान की सुविधा का उपयोग करने के लिए कहा। दादाजी के वोट डाले जाने से पूरे घरवाले खुश हैं। केरावाही की 88 वर्षीय सोमारी नेताम कहती है कि अब उम्र के कारण शरीर कमजोर हो चुका है और चल फिर नहीं पाती। अच्छा लगा कि हम जैसे बुजुर्गों को घर में ही मतदान करने की सुविधा मिली है। मतदान दल के सदस्यों ने घर में आकर मतदान करवाया, जिससे मुझे बहुत अच्छा लगा। यहीं की शारीरिक रुप से दिव्यांग सुशीला ने भी बुजुर्गों और दिव्यांगों के लिए घर में ही मिले मतदान की सुविधा के लिए सराहना करते हुए कहा कि इससे हमारे मतदान का अधिकार भी सुनिश्चित हुआ है। वे बताती हैं कि पिछली बार उन्होंने जब मतदान केन्द्र जाकर मतदान किया था, तब उनके पैरों की निशक्तता के कारण जाने में परेशानी हुई थी। अब मतदान के लिए कहीं जाने और लाईन में लगने की जरुरत नहीं पड़ी।

Sotrakgnpro

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement