Ghansyam Sharma / Mon, Mar 23, 2026 / Post views : 271
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
हस्तशिल्प उद्योग सहकारी संस्था मेनरोड स्थित कार्यशाला भवन में गडबा समाज की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें समाज के सामाजिक, आर्थिक एवं संगठनात्मक सशक्तिकरण को लेकर विचार-विमर्श किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बुढ़ी माता जी के जयघोष के साथ हुई, जिसके बाद समाज के प्रबुद्धजनों की उपस्थिति में चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
बैठक में सर्वप्रथम कोण्डागांव नगर के स्थानीय पदाधिकारियों का चयन किया गया। इसमें अध्यक्ष, सचिव, कोषाध्यक्ष सहित विभिन्न पदों पर नवयुवक एवं शिक्षित सदस्यों को जिम्मेदारी सौंपी गई, ताकि समाज को नई दिशा और ऊर्जा मिल सके।
इसके पश्चात जिला स्तरीय पदाधिकारियों का चुनाव सम्पन्न हुआ। जिसमें अध्यक्ष के रूप में प्रदीप सागर, सचिव मंशाराम बघेल, कोषाध्यक्ष बुद्ध राम नाग, उपकोषाध्यक्ष ललित सागर, उपाध्यक्ष संतोष नाग व प्रहलाद नाग, उपसचिव बालमुकुन्द नाग सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्यों को जिम्मेदारी दी गई। कार्यकारिणी में बजरंग कुलदीप, फुलसिंग सागर, सिकन्दर बघेल, बुधराम बघेल, सिबोसर कश्यप एवं रामलाल को शामिल किया गया।
चयनित पदाधिकारियों का कार्यकाल छह माह के लिए निर्धारित किया गया है। कार्यों के मूल्यांकन के आधार पर पदोन्नति या पुनः चुनाव का प्रावधान रखा गया है।
यह चुनाव बस्तर संभाग के विभिन्न जिलों में पहले से चल रही प्रक्रिया की कड़ी में आयोजित किया गया। कार्यक्रम समाज के वरिष्ठ मार्गदर्शकों के निर्देशन में शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन