Sun, 18 Oct 2026
Breaking News
तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश | तेंदुए के हमले से महिला की मौत, कई लोग घायल : तीन दिनों में अलग-अलग गांवों में हमले, वन विभाग की संयुक्त टीम ने किया तेंदुए का रेस्क्यू | मेहनत की कमाई के लिए सड़क पर उतरे रसोइये : जून 2026 से लंबित मानदेय भुगतान की मांग, एसडीएम को सौंपा ज्ञापन | 27% आरक्षण लागू करने की मांग : ओबीसी महासभा 27 प्रतिशत आरक्षण और जनगणना में अलग कॉलम की मांग, बस्तर-जगदलपुर में सौंपा ज्ञापन | कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा.. : शुभारंभ, कपड़ों के अपशिष्ट से बनेंगे गद्दे, 30 लोगों को मिलेगा रोजगार | एक्शन मोड में जिला पंचायत CEO अविनाश भोई : गांव-गांव पहुंच विकास कार्यों का निरीक्षण, डबरी निर्माण, पंचायत भवन और डिजिटल क्रॉप सर्वे की ले रहे जानकारी | UCC पर AAP का विरोध, आदिवासी परंपराओं की रक्षा की मांग : कांकेर में UCC समिति के समक्ष आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता नरेन्द्र नाग ने दर्ज कराया विरोध | बस्तर की महिलाओं की बड़ी उपलब्धि : माँ दंतेश्वरी महिला किसान उत्पादक कंपनी को एनपीओपी प्रमाणन, अब अंतरराष्ट्रीय बाजार तक पहुंचेगा ‘दण्डक ब्रांड’ | बस्तर की ढोकरा कला को राष्ट्रीय सम्मान : शिल्प गुरु अवार्ड के लिए शिल्पकार बन्नू राम बैध चयनित | छत्तीसगढ़ में बस किराये की नई दरें जारी : 80 वर्ष या अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिकों सहित पांच श्रेणियों के यात्रियों को मिलेगी मुफ्त यात्रा की सुविधा | मिशन कर्मयोगी के तहत अनिवार्य हुए दो ऑनलाइन कोर्स : 31 अक्टूबर तक पूरे करने होंगे दो ऑनलाइन कोर्स, शासन ने जारी किया आदेश |

: नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन...

Ghansyam Sharma / Wed, Oct 16, 2024 / Post views : 169

Share:

कोण्डागांव । पत्रिका लुक
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकरी कुणाल दुदावत ने 16 अक्टूबर बुधवार को जिला कार्यालय के सक्षा कक्ष में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में त्रि-स्तरीय पंचायत और नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु निर्वाचक नामावली तैयार करने हेतु राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी कार्यक्रम के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।  जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर के आदेशानुसार नगरपालिकाओं के आम निर्वाचन 2024 हेतु प्रारंभिक निर्वाचक नामावली का प्रकाशन 16 अक्टूबर 2024 को नगरपालिका क्षेत्र एवं नगर पंचायत क्षेत्र अंतर्गत किया गया है। निर्वाचक नामावली के प्रकाशन उपरांत 16 अक्टूबर 2024 से निर्वाचक नामावली से संबंधित दावा आपत्ति लेने का कार्य निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं सहायक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी द्वारा किया जा रहा है, नगरपालिका क्षेत्र हेतु अनुविभागीय अधिकारी (रा०) व तहसीलदार, नगर पंचायत क्षेत्र केशकाल व फरसगांव हेतु अनुविभागीय अधिकारी केशकाल फरसगाव एवं तहसीलदार केशकाल व फरसगांव को दावा-आपत्ति प्रस्तुत किया जा सकता है। नाम जुड़वाने हेतु प्रस्तुत दावा में संबंधित वार्ड के अंतर्गत दावाकर्ता का नाम भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रकाशित निर्वाचक नामावली में 1 जनवरी 2024 की स्थिति में नाम सम्मिलित होना आवश्यक है। प्राधिकृत अधिकारी के समक्ष निर्वाचक नामावली में नाम जुड़वाने, विलोपित एवं संशोधन करने हेतु 16 अक्टूबर 2024 से 22 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस के साथ-साथ शनिवार एवं रविवार के अवकाश के दिन में भी समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5 बजे तक एवं अंतिम दिवस 23 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम प्रकाशन 22 नवम्बर 2024 को किया जायेगा। इसी प्रकार त्रि-स्तरीय पंचायत निर्वाचन 2024-25 हेतु निर्वाचक नामावलियों का प्रारंभिक प्रकाशन 24 अक्टूबर 2024 को किया जाकर दावा आपत्ति प्राप्त करने की कार्यवाही निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के कार्यालय एंव समस्त ग्राम पंचायत मुख्यालय, जनपद पंचायत मुख्यालय में किया जायेगा। पंचायत निर्वाचन हेतु निर्वाचक नामावलियों तैयार करने की कार्यवाही प्रक्रियाधीन है, उक्त निर्वाचक नामावली में यदि किसी मतदाता को नाम जुड़वाने एवं विलोपित करने या संशोधन करने की स्थिति में 24 अक्टूबर 2024 से 28 अक्टूबर 2024 तक कार्यालयीन दिवस के साथ-साथ शनिवार एवं रविवार के अवकाश के दिन में भी समय प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 5.00 बजे तक एवं अंतिम दिवस 29 अक्टूबर 2024 को अपरान्ह 03 बजे तक आवेदन प्रस्तुत कर सकेंगे। प्राप्त दावा आपत्तियों का निराकरण कर निर्वाचक नामावलियों का अंतिम दिवस 29 नवम्बर 2024 को किया जायेगा। इस अवसर पर उप जिला निर्वाचन अधिकारी एवं एडीएम श्री चित्रकांत चार्ली ठाकुर सहित मीडिया प्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
सोत्र-kgnpro

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement

विज्ञापन

जरूरी खबरें

विज्ञापन

Advertisement
Advertisement