Ghansyam Sharma / Thu, Mar 20, 2025 / Post views : 169
श्रीराम मानस मंडल कोण्डागांव की बैठक
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
श्रीराम मानस मंडल कोण्डागांव की विशेष बैठक संरक्षक बीनू भाई पटेल की अध्यक्षता में संपन्न हुई, जिसमें मंडल के सभी गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही। बैठक में सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 23 अप्रैल 2025 को संध्या 6:30 बजे एनसीसी ग्राउंड, कोण्डागांव में देश के प्रख्यात सनातन धर्म प्रचारक एवं राष्ट्रवादी विचारक पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
कार्यक्रम की भव्यता हेतु तैयारियां प्रारंभ बैठक में अध्यक्ष डी. एस. साहू, उपाध्यक्ष ओम टावरी, सचिव शिवलाल शर्मा, कोषाध्यक्ष गणेश टावरी सहित मंडल के वरिष्ठ सदस्य महेंद्र यदु, संजय ठाकुर, दिनेश शुक्ला, राजमल जैन, चंद्रकांत ठाकुर, संजय मोदी, श्री गणेश देवांगन, गोपाल दीक्षित, किशोर सोनी, सी. एस. ठाकुर, कमलेश मोदी, घेवरचंद, जगदीश देवांगन, के. सी. आचार्य एवं सोनेबारा उपस्थित रहे। सभी पदाधिकारियों एवं सदस्यों के बीच कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु कार्य विभाजन किया गया। पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ :सनातन संस्कृति के प्रखर वक्ता पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ अपने ओजस्वी भाषणों एवं राष्ट्रवादी विचारधारा के लिए जाने जाते हैं। वे सनातन धर्म, भारतीय संस्कृति और राष्ट्रहित से जुड़े मुद्दों पर बेबाक़ी से अपनी राय रखते हैं। उनका प्रवचन युवाओं में राष्ट्रप्रेम और धर्म के प्रति जागरूकता उत्पन्न करने के लिए प्रसिद्ध है। उनके कार्यक्रमों में देशभर से लोग बड़ी संख्या में शामिल होते हैं। कोंडागांव की जनता से अपील श्रीराम मानस मंडल कोण्डागांव ने नगरवासियों से इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर इसे सफल बनाने की अपील की है। यह अवसर न केवल सनातन संस्कृति एवं राष्ट्र प्रेम को प्रोत्साहन देने का होगा, बल्कि पुष्पेंद्र कुलश्रेष्ठ के विचारों से सीखने और प्रेरणा लेने का भी उत्तम अवसर होगा। कोंडागांव के नागरिकों से निवेदन है कि वे 23 अप्रैल को संध्या 6:30 बजे एनसीसी ग्राउंड पहुंचकर इस भव्य कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन