Ghansyam Sharma / Sun, Dec 22, 2024 / Post views : 164
कोण्डागांव । पत्रिका लुक
अध्यक्ष के खिलाफ किए गए अशोभनीय टिप्पणी को लेकर
प्रेस एंड मीडिया फेडरेशन प्रेस क्लब कोंडागांव की रविवार को बैठक आयोजित हुई। क्लब द्वारा जारी विज्ञप्ति के मुताबिक क्लब अध्यक्ष के खिलाफ वाट्सअप ग्रुप व फोन पर अपशब्दो का प्रयोग करने के आरोप में क्लब के सदस्य नीरज उईके (नहरेल) को सर्व सहमति से क्लब से आजीवन के लिए बर्खास्त किया गया। उईके पर क्लब अध्यक्ष को फोन पर गाली-गलौच करने , अपशब्दों के प्रयोग करने का आरोप है।इसे क्लब के सदस्यों ने प्रेस क्लब अध्यक्ष व क्लब की मर्यादाओं के खिलाफ मानते क्लब से निष्कासन की मांग की।जिस पर क्लब के सदस्यों की सर्व सहमति से नीरज की सदस्यता समाप्त कर उन्हें क्लब से आजीवन के लिए निष्कासित किया गया। वहीं सुरेंद्र सोन पीपरे प्रेस क्लब अध्यक्ष ने इसे लेकर नीरज ऊइके के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही सहित पुलिस शिकायत कराने की बात कही है।
सोत्र-प्रेसविज्ञप्ति मीडिया फेडरेशन प्रेस क्लब कोंडागांव मीडिया ग्रुप।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन