Ghansyam Sharma / Sun, May 10, 2026 / Post views : 64
कोण्डागांव। पत्रिका लुक
जनगणना 2027 के सफल संचालन को लेकर जिले में व्यापक जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। आम नागरिकों को जनगणना के महत्व और प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए एलईडी वैन एवं लोक कलाकारों की टीम के माध्यम से प्रचार-प्रसार किया जा रहा है।
एलईडी वैन के जरिए जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पहुंचकर लोगों को वीडियो, ऑडियो और संदेशों के माध्यम से जनगणना से जुड़ी आवश्यक जानकारी दी जा रही है। अभियान के तहत रविवार को कोण्डागांव शहर के बाजार क्षेत्र, मर्दापाल और बड़े डोंगर में विशेष जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इस दौरान नागरिकों को बताया गया कि जनगणना देश की महत्वपूर्ण प्रक्रिया है, जिसके आधार पर विकास योजनाएं तैयार की जाती हैं। सही और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने से शासन को शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, रोजगार और अन्य बुनियादी सुविधाओं की बेहतर योजना बनाने में मदद मिलती है।
प्रचार अभियान में लोगों से अपील की गई कि जनगणना कार्य के दौरान प्रगणकों को सहयोग करें तथा सही जानकारी प्रदान करें, ताकि सटीक आंकड़ों के आधार पर विकास कार्यों का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन